यमुनानगर:-जिमखाना कल्ब यमुनानगर में सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया की अध्यक्षता में परिवार कल्याण विभाग की जिला गुणवत्ता समिति व अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया
December 19, 2020
0
यमुनानगर:-जिमखाना कल्ब यमुनानगर में सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया की अध्यक्षता में परिवार कल्याण विभाग की जिला गुणवत्ता समिति व अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य स्वास्थ्य विभाग के अन्तर्गत चलने वाले सभी कार्यक्रमों का अवलोकन करना तथा साथ ही नये वर्ष में लगने वाली कोविड वैक्सीन के बारे प्रशिक्षण देना था। इस बैठक के दौरान सिविल सर्जन यमुनानगर के साथ-साथ यमुनानगर में चल रहे सभी स्वास्थ्य कार्यक्रमों के अधिकारी (डॉ. दीपिका गुप्ता, डॉ. पूनम चौधरी, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. जे.पी. प्रसाद, डॉ. विजय प्रमार, डॉ. राजेश प्रमार, डॉ. अमरीश मंगला, डॉ. शमा प्रवीन, डॉ. बुलबुल कटारिया, डॉ. वागीश गुटेन, डॉ. विजय विवेक, डॉ. सुमिता संधु, डॉ. पुनित कालडा, डॉ. अश्वनी) व अन्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ-साथ डॉ. रितु मग्गो व डॉ. सुनिला सोनी उपस्थित रहे। इस बैठक के दौरान सभी कार्यक्रमों के अधिकारियों ने अपने स्वास्थ्य कार्यक्रमों के बारे में पावर प्वाईन्ट प्रेजेन्टेशन के माध्यम से विस्तार पूर्वक बताया, जिसका सिविल सर्जन द्वारा गहनता से विश्लेषण किया गया। इस बैठक के बारे में जानकारी देते हुये सिविल सर्जन डॉ. दहिया ने बताया की जिला यमुनानगर में सरकार द्वारा चलाये जा रहे सभी स्वास्थ्य कार्यक्रम जिलावासियों के लिये स्वास्थ्य विभाग यमुनानगर द्वारा संचालित किये जाते हैं तथा समय-समय पर इनकी गुणवत्ता को बनाये रखने के लिये तथा इनमें सुधार के लिये मासिक बैठकों का आयोजन किया जाता है। जिससे की लोगों तक पूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को बिना किसी रूकावट के पहँुचाया जा सके। उन्होने बताया कि कोविड महामारी के चलते नव वर्ष में कोरोना की वैक्सीन आनी है, जिसके लिये स्वास्थ्य विभाग पूर्ण रूप से तैयार है तथा इसी कडी में आज सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं के अधिकारियों को कोविड टीकाकरण के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। उन्होने बताया कि पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों को कोविड वैक्सीन का टीका लगाया जायेगा, जिसके लिये सरकारी व गैर सरकारी 6762 स्वास्थ्य कर्मियों का डॉटा कोविन पॉर्टल पर अपलोड किया जा चूका है। टीकाकरण समयबद्ध व सूचिबद्ध तरिके से प्राथमिकता के आधार पर प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी द्वारा किया जायेगा तथा टीकाकरण उपरान्त लाभार्थी को टीकाकरण होने का मैसेज उनके फोन पर तथा कोरोना वैक्सीन प्रमाण पत्र प्रदान किया जायेगा।आयुषमान भारत कार्यक्रम के नॉडल अधिकारी डॉ. अश्वनी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया को आयुषमान भारत कार्यक्रम का लाभ शहरी व ग्रामीण लाभार्थीयों तक पहुचाने के लिये आयुषमान जागरूकता वाहन का आर भ करने के लिये प्रशन्सा की गई है। उन्होने बताया कि जिला यमुनानगर में योजना का लाभ सभी जिलावासियों तक पहुँचाने का पूर्ण प्रयास कर रहा है। इस बैठक के दौरान स्वास्थ्य विभाग के मच्छर जनित रोग स बंधित कार्यक्रम, कन्या भूण हत्या पर रोक, जल जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम, मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम, स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम आदि पर भी विशलेषण कर जरूरी दिशानिर्देश दिये गये।
Tags

