Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

यमुनानगर:गुरू नानक गल्र्स काॅलेज के यूथ क्लब ने संविधान दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत करवाई विभिन्न ऑनलाइन प्रतियोगिताएं

यमुनानगर:देशभक्ति गीत गायन प्रतियोगिता में कवलप्रीत तो पीपीटी प्रस्तुतीकरण में महकदीप ने मारी बाजी।। यमुनानगर:गुरू नानक गल्र्स काॅलेज के यूथ क्लब ने संविधान दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत करवाई विभिन्न ऑनलाइन प्रतियोगिताएं।। यमुनानगर, 18 दिसंबर - संतपुरा स्थित गुरू नानक गल्र्स काॅलेज में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत यूथ क्लब की ओर से विभिन्न आॅनलाइन प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया। क्लब की निदेशिका डाॅ नीना गोयल ने बताया कि भारत के संविधान की प्रस्तावना-मौलिक कर्तव्यों और महिलाओं एवं बालिकाओं के सम्मान के बारे में जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से भारत के संविधान से संबंधित पीपीटी, ऑनलाइन क्विज काॅम्पिटिशन, ऑनलाइन वेबिनार, पोस्टर मेकिंग-स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता, निबंध लेखन और देश भक्ति गीत गायन प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया। सभी प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। एनसीसी आॅफिसर डाॅ गीतू खन्ना ने बताया कि कार्यक्रम की शुरूआत 26 नवंबर को छात्राओं के समक्ष भारत के संविधान की उद्देशिका को दोहराते और सभी को संविधान की पालना करने के लिए प्रेरित करते हुए की गई थी। उन्होंने बताया कि इन सभी प्रतियोगिताओं में डाॅ मीनाक्षी गुप्ता, मोनिका चोपड़ा, बबीला चौहान, अम्बिका कश्यप, डाॅ मनदीप कौर ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि देशभक्ति गीत गायन प्रतियोगिता में एमए प्रथम की कवलप्रीत कौर प्रथम, बीए फाइनल की टविंकल द्वितीय, बीए फाइनल की तमन्ना और बीए द्वितीय की जसप्रीत तृतीय स्थान पर रही और बीकाॅम द्वितीय की सुरभि और बीए प्रथम की जेसिका ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। पीपीटी प्रस्तुतीकरण में बीएससी बीएड द्वितीय की महकदीप कौर प्रथम, बीकाॅम प्रथम की अमनप्रीत कौर द्वितीय, बीएससी बीएड द्वितीय की आशना तृतीय और बीकाॅम प्रथम की खुशमीत कौर ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग-स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में बीए द्वितीय की सिमरनप्रीत कौर प्रथम, बीएससी बीएड फाइनल की आशना ने द्वितीय, बीकाॅम प्रथम की अमनप्रीत कौर ने तृतीय और खुशमीत कौर ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में बीकाॅम प्रथम की पूजा यादव प्रथम, बीएससी बीएड फाइनल की आशना ने द्वितीय और बीकाॅम प्रथम की खुशमीत कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। काॅलेज निदेशक डाॅ वरिन्द्र गांधी ने कहा कि संविधान दिवस मनाने का उद्देश्य देश के नागरिकों को संविधान के प्रति सचेत करना, समाज में संविधान के महत्व को प्रसार करना और डॉ. अंबेडकर के अमूल्य योगदान और उनके विचारों, आदर्शों का स्मरण करना है। काॅलेज की कार्यकारी प्रिंसिपल डाॅ मधु कपूर ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर यूथ क्लब के सभी सदस्यों को और आयोजित प्रतियोगिताओं के सभी विजेताओं को बधाई दी।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad