Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

यमुनानगर:-भारतीय जनता पार्टी वर्कशॉप मंडल यमुनानगर द्वारा अखिल भारतीय मंडल कार्यकर्ता प्रशिक्षण योजना के तहत मंडल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय जगाधरी में किया गया - विधायक घनश्याम दास अरोड़ा

यमुनानगर:-भारतीय जनता पार्टी वर्कशॉप मंडल यमुनानगर द्वारा अखिल भारतीय मंडल कार्यकर्ता प्रशिक्षण योजना के तहत मंडल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय जगाधरी में किया गया - विधायक घनश्याम दास अरोड़ा यमुनानगर:भाजपा जिला यमुनानगर के अन्तर्गत वर्कशॉप मंडल यमुनानगर के सत्र की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नीरज गुप्ता ने की व मुख्यवक्ता के रूप में भाजपा विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने अपने विचार रखते हुए कहा कि हमारा संगठन हर कार्यकर्ता को आगे की ओर बढ़ाता है, संगठन का प्रशिक्षित कार्यकर्ता हमेशा संगठन को मजबूती की ओर ले जाता है। हर कार्यकर्ता को एक सोच रखनी चाहिए कि भाजपा हमारे अंदर है तभी हम एक अच्छे कार्यकर्ता के रूप में उभरेंगे और पार्टी की एक मजबूत नीव बनकर काम करेंगे ।प्रशिक्षण सत्र में जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने अपने विचार रखते हुए कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जिसने देश के हर नागरिक को एक समान अधिकार दिलाए है, विपक्ष के द्वारा फैलाए गए भ्रष्टाचार पर भाजपा सरकार ने सम्पूर्ण प्रतिबन्ध लगाया है। पूर्व राज्य मंत्री हरियाणा सरकार करणदेव कम्बोज ने अपने विचार रखते हुए कहा कि किसानों के लिए जो मोदी सरकार ने किया है वो काम विपक्ष कई जन्मों में नही कर सकता हमारी पारदर्शिता से बौखलाया विपक्ष किसानों को बरगला रहा है। जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला ने अपने विचार रखते हुए कहा की भारत को आत्मनिर्भर बनाने में जो मोदी जी का कदम है उसमें जनता और कार्यकर्ता ने उनका सम्पूर्ण सहयोग किया है। मंडल अध्यक्ष नीरज गुप्ता ने आए हुए सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया और कहा कि भविष्य में ऐसे ही आप सब के सहयोग से जनहित कार्य चलते रहेंगे । मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा,जिला विस्तारक जगदीश राणा,जिला प्रशिक्षण प्रमुख भारत भूषण जुआल,जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला,जिला उपाध्यक्ष सुमित गुप्ता,महामन्त्री संदीप धीमान,पार्षद सविता काम्बोज,पार्षद सुरेंद्र शर्मा,भाजपा नेता,जंगशेर सिंह,वरिष्ठ नेता सुनील कालरा,भाजपा नेता अनिल कम्बोज,मंडल वर्कशॉप मीडिया प्रभारी डॉ शुभम सैनी,मनीष वनकट,सम्पूर्ण सिंह,तरुण मेहंदीरत्ता,सचिव गीता जज,संजीव शर्मा,योगेश जाट,पूनम बंसल, महिला अध्यक्ष उमा शर्मा,युवा मोर्चा अध्यक्ष राजू सपरा,किसान मोर्चा अध्यक्ष सूंदर प्रताप,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष कमल दहिया,अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष अमरजीत सिंह लाड़ी व भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad