Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

यमुनानगर:-89 लाख रुपये से चकाचक होगी छोटी लाइन रोड, विधायक व मेयर ने  उद्घाटन कर शुरू करवाया निर्माण

89 लाख रुपये से चकाचक होगी छोटी लाइन रोड, विधायक व मेयर ने  उद्घाटन कर शुरू करवाया निर्माण।। मार्ग पर पेवर मशीन से बनाई जाएगी बीटूमिन सड़क, हजारों लोगों को मिलेगी राहत।। यमुनानगर:-नगर निगम द्वारा शहर की सड़कें चकाचक की जा रही है। शहर की टूट चुकी सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। हाल ही में नगर निगम की ओर से 1.28 करोड़ की लागत से वीआईवी रोड व 13.38 लाख रुपये से डीएवी डेंटल कॉलेज रोड का निर्माण किया गया। शुक्रवार को विधायक घनश्याम दास अरोड़ा व मेयर मदन चौहान ने शहर के बीचोंबीच गुजर रहे सबसे व्यस्त छोटी लाइन रोड के निर्माण का शुभारंभ किया गया। लगभग 89 लाख रुपये से पेवर मशीन द्वारा बनने वाली इस बीटूमिन सड़क का निर्माण सप्ताहभर में पूरा कर लिया जाएगा। सड़क के बनने से हजारों शहरवासियों को राहत मिलेगी।बता दें कि मॉडल टाउन में जीएनजी रोड से लेकर जगाधरी नगर निगम की सीमा तक छोटी लाइन रोड पर दोनों ओर दुकानें व शोरूम हैं। इसके अलावा इस पर डीएवी कॉलेज, जीएनजी कॉलेज व सैकड़ों दुकानें व शोरूम है। रोजाना हजारों लोग इस मार्ग से आते जाते है। लेकिन करीब एक वर्ष से यह मार्ग बदहाल हो चुका था। कई स्थानों पर गहरे गड्ढे हो चुके थे। जिसके कारण शहरवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस संबंध में दुकानदार भी मेयर मदन चौहान से मिल चुके हैं। मेयर मदन चौहान ने खुद सड़क का निरीक्षण कर अधिकारियों को इसकी एस्टीमेट बनाकर टेंडर लगाने का कहा था। पिछले माह छोटी लाइन स्थित छाबड़ा स्पोर्टस दुकान से हुडा सेक्टर 17 के एंट्री प्वाइंट तक सड़क का सुदृढ़ीकरण करने का टेंडर लगाया गया था। इसके बाद शुक्रवार को विधायक घनश्याम दास अरोड़ा व महापौर ने इस सड़क के निर्माण का शुभारंभ किया। उनके साथ आयुक्त धर्मवीर सिंह, कार्यकारी अधिकारी अरूण कुमार, एसई आनंद स्वरूप, एक्सईएन विकास बाल्याण, एमई मुनेश्वर, जेई कपिल कांबोज, भाजपा जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला आदि मौजूद थे। विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि जब से मदन चौहान नगर निगम मेयर बने है, तब से शहर के विकास को पंख लगे है। शहर का लगातार विकास हो रहा है। सड़कों की स्थिति काफी बेहतर हुई है। पानी की निकासी, पार्कों की सुंदरता, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, सफाई व्यवस्था आदि में काफी सुधार हुआ है। शहर की जो अन्य समस्याएं है, उनका भी जल्द से जद समाधान किया जा रहा है। मेयर मदन चौहान ने कहा कि शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए नगर निगम की ओर से भरकस प्रयास किए जा रहे है। कई सड़कें बनाई जा चुकी है और कईयों का अभी निर्माण होना बाकी है। जल्द ही शहर की सभी सड़कें चकाचक होंगी।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad