Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

यमुनानगर:-होटल बनाने के लिए प्लाट की रजिस्ट्री करवाने के नाम पर तीन बिल्डर्स ने एक व्यक्ति से 52 लाख रुपये हड़प लिए।

यमुनानगर:-होटल बनाने के लिए प्लाट की रजिस्ट्री करवाने के नाम पर तीन बिल्डर्स ने एक व्यक्ति से 52 लाख रुपये हड़प लिए।


पीडि़त व्यक्ति का यमुनानगर बस स्टैंड के नजदीक एक होटल है। अब वह चंडीगढ़ में होटल बनाना चाहता था। पुलिस ने पीडि़त व्यक्ति की शिकायत पर तीनों आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। वही शिकायतकर्ता का कहना है कि आरोपियों ने अन्य लोगों के साथ भी ऐसे ही किया हुआ है। अन्य लोगों के साथ लाखों रूपये हडपे हुए है।

जानकारी के अनुसार यमुनानगर निवासी गगनदीप अग्रवाल ने शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 2012 में चंडीगढ़ में होटल बनाना चाहता था। इस दौरान उसकी मुलाकात बिल्डर्स प्रदीप कुमार, रमन कुमार, सतीश कुमार के साथ हुई। यह सभी मैसर्ज गुप्ता बिल्डर्स और प्रोमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से कंपनी चलाते हैं। आरोपितों ने उसे चंडीगढ़ में होटल बनाने के लिए प्लाट दि ााया। प्लाट उसे पंसद आ गया। इसके बाद आरोपितों ने उससे प्लाट बेचने के नाम पर 52 रुपये ले लिए और जल्द ही रजिस्ट्री करवाने का आश्वासन दिया। मगर काफी दिन गुजर जाने के बाद भी आरोपितों ने प्लाट की रजिस्ट्री उसके नाम नहीं करवाई। जब उसने इस बारे आरोपितों से बात की तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। जब उसने आरोपितों से पैसे वापस मांगे तो उन्होंने पैसे देने से भी मना कर दिया। परेशान होकर उसने आरोपितों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद सभी आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad