यमुनानगर:भाजपा जिला महिला मोर्चा की मीटिंग का आयोजन जगाधरी जिला कार्यालय में हुआ
December 14, 2020
0
यमुनानगर:भाजपा जिला महिला मोर्चा की मीटिंग का आयोजन जगाधरी जिला कार्यालय में हुआ,
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की बैठक को संबोधित करते हुए महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रीति जौहर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में महिलाओं को पूरा मान सम्मान दिया जाता है ,भारतीय जनता पार्टी की सरकार महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए कृत संकल्प है ,उसी के अंतर्गत पंचायत चुनावों में भी महिलाओं का आरक्षण बढ़ाया गया है जिससे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा, जिलाध्यक्ष प्रीति जौहर ने कहा कि पार्टी संगठन में भी 33% स्थान महिलाओं के लिए रिजर्व कर दिया गया है इससे महिलाओं को राजनीति में आगे आने के अवसर ज्यादा मिलेंगे ,भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें महिलाओं को उनकी योग्यता अनुसार कार्य भार दिया जाता है,
इस दौरान महिला मोर्चा जिला महामंत्री सुनीता शर्मा,बबिता भारद्वाज,प्रीत गर्ग,पूजा माँगा,मनीषा अग्रवाल,नीलम,पूनम अग्रवाल,रजनी देवी ,सुनीता वर्मा,मीना देवी ,परमजीत कौर , रूबी कम्बोज , उमा शर्मा , सुमन , शैली शर्मा , रीटा रानी मौजूद रही
Tags

