भाजपा जिला महिला मोर्चा की बैठक का आयोजन जिला कार्यालय में हुआ।
यमुनानगर 27 फरवरी( )भाजपा महिला मोर्चे की बैठक की अध्यक्षता महिला मोर्चो जिलाध्यक्ष, नगर निगम पार्षद व बाल कल्याण समिति चेयरपर्सन प्रीति जौहर ने की।
बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर समाज कल्याण बोर्ड चेयरपर्सन रोजीमलिक आंनद व अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा मौजूद रहे। महिला मोर्चो जिलाध्यक्ष व चेयरपर्सन प्रीति जौहर ने बताया कि बैठक अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के विषय पर आयोजन की गयी। बैठक का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को भाजपा सरकार की नीतिओं से अवगत करवाना है। भाजपा संगठन ने महिलाओं को आरक्षण देकर सराहानीय कार्य किया है इससे महिलाओं को राजनीति में आगे बढऩे के अवसर ज्यादा उपलब्ध होंगे। चेयर पर्सन रोजी मालिक आनंद ने जिला यमुनानगर की सभी महिला मोर्चा मंडल अध्यक्षों को कहा कि कोरोना कोविड -19 के दौरान जिन महिलाओ ने किसी भी तरह का सामाजिक कार्य किया है और कोविड-19 के समय काल में किसी भी तरह से अपना सहयोग महिलाओ की सहायता के लिए दिया है ऐसी सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित करके सम्मानित किया जाए जिससे समाज में एक अच्छा संदेश जाए। चेयरपर्सन रोजीमलिक आंनद ने कहा कि भाजपा संगठन व भाजपा सरकार में महिलाओं को पूरा मान सम्मान मिलता है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अग्रणीय भूमिका में है। महिलाएं अपनी प्रतिभा से सफ लता का परचम लहरा रही है। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला, भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री मनीषा अग्रवाल, महिला जिला महामंत्री सुनीता शर्मा, पूनम अग्रवाल, मोनिका बंसल व भाजपा जगाधरी मंडल अध्यक्ष विपूल गर्ग सहित बहुत सी महिला मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रही।


