Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

यमुनानगर:-संत निश्चल सिंह कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर वुमेन में महिला दिवस के उपलक्ष में हुआ कार्यक्रम का आयोजन

यमुनानगर:-संत निश्चल सिंह कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर वुमेन में महिला दिवस के उपलक्ष में हुआ कार्यक्रम का आयोजन


यमुनानगर:- संतपुरा स्थित संत निश्चल सिंह कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर वूमेन में महिला दिवस के उपलक्ष में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजिका प्रो रिचा महेंद्रु व डॉ इन्दू शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के तहत वूमेन रिड्रेसल सेल की ओर से प्रसिद्ध भारतीय महिला विषय पर आलेख-लेखन प्रतियोगिता और फैकल्टी एवं स्टूडेंट डेवलेपमेंट सेल की ओर से जेंडर इक्वलिटी विषय पर वेबीनार आयोजित किया गया। जिसमें डीएलएड एवं बीएड की छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। डॉ इन्दू शर्मा ने बताया कि कॉलेज प्राचार्या डॉ अंजू वालिया के निर्देशन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आलेख लेखन में छात्राओं ने नारी शक्ति का प्रतिनिधित्व करने वाली प्रसिद्ध भारतीय महिलाओं साइना नेहवाल, मदर टेरेसा, सावित्रीबाई फूले, रानी लक्ष्मी बाई बाई, सुब्बूलक्ष्मी, आनंदीबाई गोपाल राव, मैरी कॉम, कल्पना चावला, प्रतिभा सिंह पाटिल, सुषमा स्वराज, सुभद्रा कुमारी चौहान आदि के विषय में लेख लिखे। प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ सुनीता अग्रवाल एवं डॉ शालिनी भांबरी द्वारा निभाई गई। आलेख लेखन प्रतियोगिता में राजनीतिज्ञ सुष्मा स्वराज पर लेख लिखकर शिखा धीमान ने प्रथम स्थान, प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फूले पर लेख लिख ताशिका ने द्वितीय स्थान, समाज सेविका मदर टेरेसा पर लेख लिख कर प्रियंका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्राओं ने पीपीटी के माध्यम से जेंडर इक्वलिटी पर प्रस्तुति दी। प्रेजेंटेशन में प्रथम स्थान शिवानी, द्वितीय स्थान प्रियंका व तृतीय स्थान मल्लिका ने प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में कॉलेज प्रिंसिपल डॉ अंजू वालिया ने सभी प्रतिभागियों  की हौसला अफजाई की। उन्होंने विजेताओं को बधाई दी और इन सभी प्रसिद्ध महिलाओं के जीवन से प्रेरणा लेते हुए अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए प्रेरित किया।


Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad