यमुनानगर:-गुरू नानक गर्ल्स काॅलेज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में सम्मान समारोह का हुआ आयोजन ,महिलाएं हमारे समाज-जीवन का एक मजबूत आधार हैः गांधी
यमुनानगर:-संतपुरा स्थित गुरू नानक गल्र्स कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में रोटरी क्लब के सौजन्य से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता भाजपा हरियाणा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संगीता सिंघल और मंच संचालन डॉ मीनाक्षी गुप्ता ने किया। इस अवसर पर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा की धर्मपत्नी सुखदा अरोड़ा, डिप्टी मेयर रानी कालरा, कॉलेज निदेशक डॉ वरिन्द्र गांधी और उर्मील गुप्ता मुख्यातिथि और उत्थान संस्था की निदेशिका डॉ अंजू वाजपेयी, जीएनजी कॉलेज प्रिंसिपल डॉ अनु अत्रेजा और संत निश्चल सिंह कॉलेज ऑफ एजुकेशन की प्रिंसिपल डॉ अंजू वालिया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट सेवाएं दे रही 80 महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर बलविन्द्र कौर को बराड़ा में वृद्धाश्रम चलाने के लिए, डॉ छवि वर्मा, वंदना सिंह, श्वेता, पूजा चैधरी, मनीषा अग्रवाल, डाॅ मीनाक्षी गुप्ता, डाॅ पायल रावत, महिला बस ड्राइवर कोमल कांबोज खुर्दी, तमन्ना शर्मा, महकदीप कौर, फौजिया, वसुधा, रजनी, रूबी, वर्षा, आस्था, प्रियंका दिव्या, हरजीत कौर व अन्यों को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर डॉ वरिन्द्र गांधी ने कहा कि महिला, स्त्री, नारी, औरत शब्द कुछ भी हो, मां, बहन, बेटी, पत्नी रिश्ता कोई भी हो वे हर जगह सम्मान की हकदार है। चाहे वह शिक्षक, वकील, डॉक्टर, पत्रकार, सैनिक, सरकारी कर्मी, इंजीनियर जैसे किसी पेशे में हों या फिर गृहिणी ही क्यों न हों, समानता का अधिकार उन्हें भी उतना ही है, जितना की पुरुषों का है। आधी आबादी के तौर पर महिलाएं हमारे समाज-जीवन का एक मजबूत आधार है। महिलाओं के बिना इस दुनिया की कल्पना करना ही असंभव है। डॉ अनु अतरेजा ने कहा कि कई बार महिलाओं के साथ पेशेवर जिंदगी में भेदभाव होता है। घर-परिवार में भी कई दफा उन्हें समान हक और सम्मान नहीं मिल पाता है। फिर वे जूझती हैं। संघर्ष करती हैं और इस दुनिया को खूबसूरत बनाने में उनका ही सर्वाधिक योगदान है।