Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

यमुनानगर:-नारी मां है, बेटी है, बहन है,पत्नी है, नारी पारिवारिक व सामाजिक जीवन के हर सुख दु:ख में शामिल है, नारी शक्ति है, नारी प्रेरणा है,नमन है नारी शक्ति को यह शुभकामना संदेश अलका गर्ग ने दिया

यमुनानगर:-नारी मां है, बेटी है, बहन है,पत्नी है, नारी पारिवारिक व सामाजिक जीवन के हर सुख दु:ख में शामिल है, नारी शक्ति है, नारी प्रेरणा है,नमन है नारी शक्ति को यह शुभकामना संदेश अलका गर्ग ने दिया


। हरियाणा सरकार के प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय इंदिरा गांधी महिला शक्ति अवार्ड से सम्मानित अलका गर्ग ने 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अपना संदेश देते हुए कहा कि महिलाएं समाज और घर का अहम हिस्सा है। उनका सम्मान जरूरी है। मन में ममता और करुणा का भाव लिए बड़ी ही खूबसूरती के साथ नारी शक्ति अपनी सभी जिम्मेदारियां निभाती है। 

अलका गर्ग ने कहा कि पूरी दुनिया में हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। अपने घर से लेकर प्रदेश व देश की तरक्की में महिलाओं ने हर संभव अपना योगदान दिया है। साल के 365 दिन नारी शक्ति के त्याग और परिश्रम के लिए न्यौछावर किये जाए तो भी कम है। इस एक दिन 8 मार्च को समाज महिलाओं द्वारा की गयी हर तपस्या का सम्मान करता है। शायद ही आज ऐसा कोई क्षेत्र होगा जहां महिलाओं ने अपनी सफलता का परचम न लहराया हों। हरियाणा स्टेट आवार्डी अलका गर्ग ने कहा आज महिलाएं पुरूषों के समान अधिकार सक्षम होकर जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और कार्यक्षमता का लोहा मनवा रही है। नई और आधुनिक शिक्षा तथा देश की स्वतंत्रता ने नारी शक्ति को घर की चारदीवारी से बाहर निकलने का अवसर दिया है। जरूरत इस शिक्षा के व्यापक प्रचार-प्रसार की है जिससे ग्रामीण इलाकों की महिलाएं भी लाभान्वित हो सकें। इसके साथ जरूरी है कि महिलाएं अपनों अधिकारों के प्रति ज्यादा से ज्यादा जागरूक हो।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad