यमुनानगर:-मेयर मदन चौहान की अध्यक्षता में हुई निगम की बजट बैठक,निगम की बैठक 130.53 करोड़ का बजट पास, विकास कार्यों पर खर्च होंगे 128.94 करोड़,सीएओ एनके बत्तरा ने पेश किया बजट,बीते वर्ष की अपेक्षा इस बार 15 करोड़ अधिक आय कमाने का लक्ष्य
यमुनानगर:-नगर निगम महापौर मदन चौहान की अध्यक्षता में शुक्रवार को बजट बैठक का आयोजित निगम कार्यालय के सभागार में किया गया। बैठक में सीनियर अकाउंट ऑफिसर एनके बत्तरा ने चालू वित्त वर्ष 2021-22 के लिए बजट पेश किया। महापौर व निगम पार्षदों की सर्वसम्मति से आय का 130.53 करोड़ व खर्चों का 128.94 करोड़ का बजट पास किया गया। पिछले साल के 115.81 करोड़ के आय बजट की अपेक्षा इस बार लगभग 15 करोड़ रुपये का अतिरिक्त आय का बजट निर्धारित किया गया। मीटिंग में सीनियर अकाउंट ऑफिसर एनके बत्तरा ने निगम की आय व व्यय का ब्योरा दिया। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष विभिन्न साधनों से नगर निगम को 37 करोड़ 25 लाख 91 हजार 279 रुपये की आय प्राप्त हुई है। इस बार 130 करोड़ 53 लाख 50 हजार रुपये का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा निगम की ओर से बीते वर्ष निगम के कार्यों पर खर्च के लिए 114.37 करोड़ का बजट पास किया गया था। निगम की ओर से विभिन्न कार्यों पर 20 करोड़ 10 लाख रुपये खर्च किए गए। इस बार 128 करोड़ 94 लाख 51 हजार रुपये का बजट तैयार किया गया है। मेयर मदन चौहान ने कहा कि शहर के विकास पर निगम की ओर से करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे है। सरकार की ओर से भी विभिन्न ग्रांटों के माध्यम से भी विकास कार्य करवाएं जा रहे हैं। मीटिंग में आयुक्त धर्मवीर सिंह, कार्यकारी अधिकारी अरूण कुमार भार्गव, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण शर्मा उर्फ पिन्नी, डिप्टी मेयर रानी कालड़ा, एसई आनंद स्वरूप, सीपीओ विपिन गुप्ता, ऑफिस सुपरिटेंडेंट प्रदीप कुमार, अकाउंटेंट जितेंद्र, सीएसआई गोविंद शर्मा, पार्षद संजय राणा, हरमीन कौर, देवेंद्र सिंह, विनय कांबोज, राम आसरा, विनोद मरवाह, भावना, सुरेंद्र शर्मा, संकेत प्रकाश, संजीव कुमार, प्रिंस शर्मा, निर्मल चौहान, कुसुम लता आदि मौजूद रहे।
14.49 करोड़ का प्रॉपर्टी टैक्स एकत्रित, इस बार 48 करोड़ का लक्ष्य
कार्यकारी अधिकारी अरूण कुमार भार्गव ने बताया कि प्रॉपर्टी टैक्स एकत्रित करने के लिए इस बार हमने बहुत प्रयास किए। लोगों को प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने के लिए जागरूक किया गया। कैंप लगाकर प्रॉपर्टी टैक्स लिया गया। हालांकि लगभग छह माह कोविड 19 में बीत गए। फिर भी हमने इस बार 12 करोड़ 49 लाख 77 हजार 26 रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स एकत्रित किया गया। जो पिछले साल के लगभग 11 करोड़ अपेक्षा अधिक है। इस बार हमने 48 करोड़ रुपये प्रॉपर्टी टैक्स एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है।
ये है बजट का ब्यौरा:
प्रॉपर्टी टेक्स – 48 करोड़
स्टॉम्प ड्यूटी – 20 करोड़
डवलेपमेंट चार्जिज –9 करोड़
रेंट – 9.90 करोड़
इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी – 8 करोड़
लेंड चार्जिज – 10 करोड़
तहबाजरी व मलबा फीस – 33 लाख
विज्ञापन फीस – 50 लाख
सेनिटेशन टैक्स – 5.50 करोड़
लीज मनी – 45 लाख
अन्य इन्कम – 16.85 करोड़
जनवरी 2021 तक हुई निगम का आमदन का ब्यौरा:
प्रॉपर्टी टैक्स – 12.49 करोड़
स्टॉम्प ड्यूटी – 2.44 करोड़
डवलेपमेंट चार्जिज – 4.59 करोड़
रेंट – 3.04 करोड़
इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी – 83.61 लाख
लेंड चार्जिज – 4.92 लाख
तहबाजारी व मलबा फीस – 30845 रुपये
फायर टैक्स – 63.61 लाख
लीज मनी – 11.40 लाख
अन्य इन्कम – 8.16 करोड़
नगर निगम के मेयर मदन चौहान ने कहा कि नगर निगम की बजट मीटिंग में 130.53 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया। जिससे आगामी वर्ष में ट्विनसिटी में विकास कार्य करवाएं जाएंगे। नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए भी हम प्रयासरत हैं।