Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

यमुनानगर:-शिक्षामंत्री हरियाणा चौधरी कंवरपाल ने कहा हरियाणा का ऑक्सीजन गैस का कोटा 25 एम.टी और बढक़र कुल 257 एम.टी प्रतिदिन हुआ

यमुनानगर:-शिक्षामंत्री हरियाणा चौधरी कंवरपाल ने कहा हरियाणा का ऑक्सीजन गैस का कोटा 25 एम.टी और बढक़र कुल 257 एम.टी प्रतिदिन हुआ


। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगे आकर देश के 136 करोड़ लोगों की सुरक्षा के लिए कार्य कर रहे हैं, भाजपा सरकार ने पिछले वर्ष 2020 में लगभग 80 करोड लोगों को राशन उपलब्ध करवाया और सभी जरूरतमंदों को उनके जनधन खातों में नगद हस्तांतरण के माध्यम से सहायता प्रदान की।यमुनानगर:-हरियाणा सरकार में शिक्षा व वन मंत्री कंवरपाल ने बताया कि इस वर्ष मोदी सरकार के बेहतरीन प्रयासों से भारत की जीडीपी दोगुनी गति से आगे बढ़ रही है व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में घोषणा की है कि मई व जून माह में लगभग 80 करोड़ जरूरतमंद लोगों को राशन मुहैया करवाने के लिए 26000 करोड़ रूपये का राहत पैकेज उपलब्ध करवाया जाएगा। हरियाणा सरकार कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए सख्त कदम उठा रही है।शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने समीक्षा बैठक में विदेश से 50,000 मीट्रिक टन चिकित्सा ग्रेड की ऑक्सीजन आयात करने का निर्णय लिया है, और 100 ऐसे अस्पताल की पहचान का निर्णय लिया है, जो अपने यहां प्लांट लगा सके जिससे देश में चिकित्सा ग्रेड की ऑक्सीजन की कमी ना रहे, साथ ही ऑक्सीजन टैंकरों को परमिट के पंजीकरण से छूट दी गई है, ताकि उनका आवागमन पूरे देश में निर्बाध रूप से हो सके।उन्होंने कहा कि भारत सरकार वसुधैव कुटुंबकम की अपनी सांस्कृतिक विरासत का पालन करते हुए बहुत से विदेशी देशों में भारत में निर्मित वैक्सीन की सप्लाई कर रही है। विश्व के 90 देशों में सप्लाई की जा चुकी है। उन्होंंने कहा कि भारत देश अभी 1 दिन में एक करोड़ वैक्सीन का उत्पादन कर रहे हैं, अगले महीने तक 2 करोड़ और जुलाई माह तक 7 करोड़ वैक्सीन का उत्पादन प्रतिदिन करने के लिए भाजपा सरकार प्रयासरत है। शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा का ऑक्सीजन गैस का कोटा बढ़ाकर सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने बताया किकोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सभी नागरिक सरकार व प्रशासन का सहयोग करे व कोरोना वायरस को खत्म करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे।


Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad