यमुना नगर संघ कार्यालय में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया
December 04, 2022
0
यमुना नगर संघ कार्यालय में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया.
जिसमें अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रांत सचिव माननीय प्रमोद कुमार जी एवम एल सी चौहान, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा करने हेतु यमुना नगर के नगर कार्यवाह माननीय सुनील जी द्वारा निम्न दायित्वों की घोषणा करवाई। तथानुसार माननीय प्रांत अध्यक्ष श्री नवीन जैन जी ने औपचारिक तौर पर सभी नवनियुक्त कार्यकारिणी सदस्यों को उनके दायित्व अनुरूप पत्र के माध्यम से घोषणनुसार अधिकृत किया, जो निम्न प्रकार से है :
जिला अध्यक्ष :गौरव गोसाई,जिला कोषाध्यक्ष :सुखविंदर कुमार,जिला सचिव :जतिन कपूर,कार्यकारिणी सदस्य :
चरणजीत सिंह,जसमेर सिंह कंबोज,राजीव शर्मा,हरिश्चंद्र
एडवोकेट सरिता,एडवोकेट सुनीता,मीडिया प्रभारी : पवन शारदा,संरक्षक : डॉ अशोक दुग्गल,सलाहकार :डॉ हर्षवर्धन शर्मा,एवं श्री महेंद्र सिंह अलग,इस सफल कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत यमुना नगर के जिला संयोजक श्री संजय महता जी एवम जिला सह संयोजक श्री सतीश शर्मा जी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर प्रमोद कुमार जी ने अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के लक्ष्यों एवम् राष्ट्रीय स्तर पर अभी तक की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से चर्चा की तथा एल सी चौहान ने आगामी 10 - 11 दिसंबर को हिसार में आयोजित होने जा रहे प्रांत स्तर के अभ्यास वर्ग में भाग लेने हेतु सदस्यों को आमंत्रित किया, जिसमे उत्साह दिखाते हुए तीन सदस्यों ने मौके पर ही अपनी सहमति दी। श्री चौहान ने बताया कि अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत बहुत ही अच्छे तरीके से राष्ट्रीय स्तर पर ग्राहकों के अधिकारों की रक्षा करता हुआ जागरूकता हेतु कार्यक्रम करता है एवम संरक्षण प्रदान करता है।

