यमुनानगर :विश्व की सबसे बड़ी लेंस निर्माता कम्पनी एसिलार ने हरियाणा में अपने पहले एक्स्पर्ट स्टोर के लिए यमुना नगर के सबसे बड़े ऑप्टिकल स्टोर गंभीर ऑप्टिक्स का चयन किया है
December 20, 2022
0
यमुनानगर :विश्व की सबसे बड़ी लेंस निर्माता कम्पनी एसिलार ने हरियाणा में अपने पहले एक्स्पर्ट स्टोर के लिए यमुना नगर के सबसे बड़े ऑप्टिकल स्टोर गंभीर ऑप्टिक्स का चयन किया है।
ये हरियाणा का पहला एसिलार एक्स्पर्ट स्टोर है। अमेरिका व योरोपिय देशों में भी इसी तरह के स्टोर्स बनाए गए हैं जिनकी शुरूवात अब भारत में भी की जा रही है। हरियाणा में गंभीर ऑप्टिक्स को सर्वप्रथम एक्स्पर्ट स्टोर घोषित किया गया है। इस अवसर पर कम्पनी के नार्थ इंडिया हेड इंद्रोनील चैटर्जी, हरियाणा & पंजाब हेड नितिन सक्सेना, नॉर्थ मार्केटिंग हेड सृष्टि सिंह,, सेल्स प्रभारी यतींद्र सिंह की उपस्थिति में स्टोर को एक्स्पर्ट प्रमाण पत्र भेंट किया गया। गंभीर ऑप्टिकल के CEO अंकुर गंभीर , डॉ रणदीप गंभीर ,संचित गंभीर ,राहत गंभीर ,मनीला गंभीर,सोनाली गंभीर ,वि अन्य उपस्थित थे। एसिलोर एक्स्पर्ट के गंभीर ऑप्टिक्स के स्टोर में कम्पनी के सभी प्रीमीयम प्रोडक्टस उत्कृष्ट गुणवत्ता के साथ मिलेंगे जिनमे अत्याधुनिक व विश्वस्तरीय आइकोड लेंसेस भी शामिल हैं।

