रोटरेक्ट यमुनानगर ने इस बार "हर घर सजेगा कान्हा" अनोखे तरीके से जन्माष्टमी मनाने का प्रयास किया।
September 08, 2023
0
रोटरेक्ट यमुनानगर ने इस बार "हर घर सजेगा कान्हा" अनोखे तरीके से जन्माष्टमी मनाने का प्रयास किया।
क्लब के मेम्बर्स का यह मान ना था कि मंदिरों में तो भगवान जी सजते ही हैं क्यों न इस बार जरूरतमंदो के घर भी भगवान जी को सजाया जाए।क्लब के मेम्बर्स मिलकर जरूरतमंदो के घर गए वहां विराजमान लड्डू गोपाल जी को स्नान करवाया,गुब्बारे लगाकर एवं उन्हे नए पोशाक पहनाकर सजाया और लड्डू गोपाल जी के वस्त्र एवं स्वयं मेंबर्स द्वारा बनाई गई मटकियां भी वितरित की। ऐसा करने से क्लब के मेम्बर्स के चेहरे पर जो प्रसन्नता आई उसका कोई अनुमान नहीं है।इस मौके पर क्लब की प्रधान प्रियंका शर्मा, सौरभ,शिवांश, मन्नू, मुकुल,सार्थक एवं सलोनी भी मौजूद थे।

