Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

दिल्ली में भाजपा की जीत पर पूरे देश में कार्यकर्ताओं के द्वारा जश्न मनाया जा रहा हैं। यमुनानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी जिला भाजपा कार्यालय पर ढोल की थाप पर नाचकर खुशी मनाई

बीजेपी हरियाणा की निगम चुनाव को लेकर दिल्ली में कल होगी बैठक: संजय भाटिया पूर्व सांसद और यमुनानगर चुनाव प्रभारी संजय भाटिया ने दी कार्यकर्ताओं को दिल्ली में जीत की बधाई ,जमकर नाचे कार्यकर्ता बोले, केजरीवाल का झूठा अब समाप्त हो गया
यमुनानगर में चुनाव में टिकट के लिए 18 उम्मीदवार मैदान में यमुनानगर, 8 फरवरी। दिल्ली में भाजपा की जीत पर पूरे देश में कार्यकर्ताओं के द्वारा जश्न मनाया जा रहा हैं। यमुनानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी जिला भाजपा कार्यालय पर ढोल की थाप पर नाचकर खुशी मनाई और लड्डू खिलाकर मुंह मीठा किया। इस मौके पर करनाल से पूर्व सांसद एवं यमुनानगर निगम चुनाव प्रभारी संजय भाटिया भी पहुंचे। शनिवार को दिल्ली चुनाव परिणाम के दिन यमुनानगर पहुंचे करनाल के पूर्व सांसद व यमुनानगर नगर निगम चुनाव के प्रभारी संजय भाटिया ने जीत के लिए कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जनता में झूठ बार-बार नहीं चलता। दिल्ली की जनता ने केजरीवाल को हराकर यह साबित कर दिया है कि अब वें स्वच्छ शासन चाहते हैं। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने देश के लोकप्रिय नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ कई बार जहर उगला। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने हमेशा झूठ की राजनीति की है। वह पंजाब में मंचों पर बोलते थे कि हरियाणा को एक बूंद पानी नहीं जाने देंगे और अब वह हरियाणा से पानी आने पर हरियाणा में जहर मिलाने की बात करते हैं। लोगों ने उनका खेल देख लिया है झूठ ज्यादा दिन तक नहीं चलता इसलिए लोगों ने उन्हें घर बैठा दिया । पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने वहां का दिवालिया निकाल दिया है। लोग वहां मानने लगे हैं कि आपापा की सरकार बनाकर जिंदगी की सबसे बड़ी गलती की है। उन्होंने जीत के लिए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने बताया कि यमुनानगर में मेयर चुनाव के लिए उन्हें प्रभारी बनाया गया है। यहां 18 लोगों ने मेयर पद चुनाव के लिए पार्टी में आवेदन किया है। और यमुनानगर के 22 वार्डों के लिए 5 से 6 उम्मीदवार प्रति वार्ड कार्यकर्ताओं ने टिकट मांगी है। उन्होंने बताया कि रविवार को दिल्ली हरियाणा भवन में एक बैठक है। जिसमें पार्टी प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी को वह अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। उसके बाद संगठन फैसला करेगा।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad