बाला जी पब्लिक स्कूल जठलाना में बसंत पंचमी उत्साहपूर्वक मनाई गई।
जठलाना (यमुनानगर)बाला जी पब्लिक स्कूल, जठलाना में बसंत पंचमी का पावन पर्व बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर पीले रंग की छटा से सराबोर नजर आया। विद्यार्थियों ने पीले वस्त्र धारण किए और पीले व्यंजनों के माध्यम से बसंत पंचमी के महत्व को दर्शाया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रिंसिपल कुलदीप शास्त्री ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि त्योहार हमारी भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग हैं। उन्होंने बसंत पंचमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए माता सरस्वती को ज्ञान, विद्या और संगीत की देवी बताते हुए विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्यों ने विद्यार्थियों के साथ मिलकर माता सरस्वती की पूजा-अर्चना की तथा पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, संस्कार और ज्ञान के प्रति श्रद्धा की भावना विकसित करना रहा।
