यमुनानगर:यूनियन बैंक जगाधरी शाखा का नवीनीकरण, अंचल प्रमुख चंडीगढ़ मनोज कुमार ने रिबन काट कर किया।
यमुनानगर के जगाधरी में स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा के नवीनीकरण के बाद उसका भव्य उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर बैंक के अंचल प्रमुख मनोज कुमार व क्षेत्र प्रमुख संजीव कुमार ने शाखा का रिबन काटकर विधिवत शुभारंभ किया। नवीनीकरण के बाद शाखा को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है, जिससे ग्राहकों को बेहतर बैंकिंग सेवाएं मिल सकेंगी। व ग्राहकों का विश्वास बैंक से जुड़ेगा व ग्राहकों की संतुष्टि पर ही बैंक कर्मियों ने अपनी संतुष्टि व कार्यशैली में विश्वास की बात भी कही।
इस मौके पर बैंक से जुड़े खाताधारक, स्टाफ सदस्य तथा क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे। सभी ने नई साज-सज्जा और सुविधाओं की सराहना की। वही क्षेत्र प्रमुख व अंचल प्रमुख ने बैंक से नवीनीकरण से जुड़े कार्यों का निरीक्षण किया व बैंक स्टॉफ का धन्यवाद भी किया गया।
इस अवसर पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को समर्पित केक भी काटा गया व किसी भी शिकायत व स्कीम के लिए खाताधारको को बेहतर सुविधाएं देने का वायदा किया गया।
