Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

यमुनानगर। हरियाणा के जेल महानिदेशक आलोक मित्तल ने जिला जेल यमुनानगर का औचक निरीक्षण किया।

यमुनानगर जेल व्यवस्थाओं से संतुष्ट महानिदेशक, जल्द होगी स्टाफ भर्ती
    (हरियाणा जेल महानिदेशक आलोक मित्तल)
यमुनानगर। हरियाणा के जेल महानिदेशक आलोक मित्तल ने जिला जेल यमुनानगर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेल की सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन पर संतोष जताया। साथ ही उन्होंने स्वीकार किया कि जेल में अधिकारियों की कमी है, जिसे जल्द दूर किया जाएगा।
मीडिया से बातचीत में महानिदेशक ने बताया कि जेल परिसर में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। गंभीर मामलों के अपराधियों और गैंगस्टरों पर विशेष नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि जेल से किसी भी प्रकार की फिरौती कॉल या अन्य आपराधिक गतिविधि न हो, इसके लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं।
आलोक मित्तल ने बताया कि स्टाफ की कमी को लेकर सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है और हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के माध्यम से जल्द भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इससे जेल प्रशासन और अधिक सुदृढ़ होगा।
उन्होंने यह भी बताया कि कैदियों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। जेल में डॉक्टरों की टीम तैनात है और प्रत्येक बंदी का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है। जरूरत पड़ने पर उचित उपचार भी सुनिश्चित किया जाता है।
जेलों में बंदियों के पुनर्वास के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। यमुनानगर जेल में लोहे की अलमारी बनाने की यूनिट चलाई जा रही है। इसके अलावा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के माध्यम से जेल के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने का कार्य भी जारी है।
महानिदेशक ने बताया कि यमुनानगर जेल में रिहायशी परिसर का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिसे निर्धारित समयसीमा में पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के साथ-साथ सुधार की दिशा में भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad