Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

यमुनानगर गेहूं खरीद से पहले प्रशासन अलर्ट, एसडीएम का जगाधरी मंडी में औचक निरीक्षण।।

यमुनानगर गेहूं खरीद से पहले प्रशासन अलर्ट, एसडीएम का जगाधरी मंडी में औचक निरीक्षण।।
जगाधरी। 1 अप्रैल से शुरू होने जा रही गेहूं खरीद को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में एसडीएम विश्वनाथ ने जगाधरी अनाज मंडी का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने मंडी में किसानों के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं जैसे पेयजल, शेड, साफ-सफाई और तौल व्यवस्था की बारीकी से जांच की। उन्होंने मंडी सचिव से खरीद प्रक्रिया, फसल के सुरक्षित भंडारण और नमी नियंत्रण (मॉइस्चर) को लेकर विस्तृत जानकारी ली। साथ ही निर्देश दिए कि फसल की आवक और गेट पास प्रणाली पूरी तरह सुव्यवस्थित रहे, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
एसडीएम विश्वनाथ ने मंडी परिसर में संचालित अटल कैंटीन का भी निरीक्षण किया और वहां की स्वच्छता व भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों को साफ-सुथरा और बेहतर भोजन उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।
इसके अलावा फसल उठान, भंडारण और खरीद से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं का भी गहन निरीक्षण किया गया। प्रशासन का दावा है कि इस बार गेहूं खरीद प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, व्यवस्थित और किसान हितैषी बनाया जाएगा।
एसडीएम विश्वनाथ ने कहा कि 1 अप्रैल से शुरू हो रही खरीद के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं। उनका उद्देश्य है कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और पूरी प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो।
इस दौरान एसडीएम विश्वनाथ सहित नायब तहसीलदार अमित कुमार, मंडी सचिव विशाल गर्ग, मार्किट कमेटी जगाधरी चेयरमैन विपुल गर्ग , मंडी आढ़त प्रधान , खाद्य आपूर्ति विभाग इंस्पेक्टर विभु गोयल, मार्किट कमेटी स्टाफ मौजूद रहा। 

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad