Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की अंबाला यूनिट की टीम ने 360 नशीले कैप्सूलों सहित नशा तस्कर को किया काबू।

हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की अंबाला यूनिट की टीम ने 360 नशीले कैप्सूलों सहित नशा तस्कर को किया काबू।

यमुनानगर, 02 अप्रैल 2026: हरियाणा सरकार के “नशा मुक्त प्रदेश” संकल्प के तहत हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) की अंबाला यूनिट ने कार्यवाही करते हुए आरोपी प्रवेज अहमद पुत्र जाकिर हुसैन वासी सैदुपुर थाना सढौरा जिला यमुनानगर को नशीले कैप्सूलों सहित साईबर सैल की मदद से किया गिरफ्तार।
ब्यूरो प्रमुख एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) श्री संजय कुमार, IPS के सख्त निर्देशों पर व ब्यूरो पुलिस अधिक्षक श्री मोहित हाण्डा जी IPS के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में नशा तस्करों पर कार्यवाही की जा रही है। ब्यूरो प्रमुख एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) श्री संजय कुमार, IPS ने स्पष्ट किया है कि "नशे की जड़ों को खत्म करना ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए हरियाणा स्टेट नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो इंचार्ज यूनिट अंबाला इंस्पेक्टर महरूफ अली ने बताया कि यूनिट मे उपस्थित सहायक उप-निरीक्षक प्रवीन कुमार को एक गुप्त मिली कि प्रवेज अहमद पुत्र जाकिर हुसैन वासी सैदुपुर जिला यमुनानगर जो नशीले कैप्सूल बेचने का काम करता है। जो आज भी वह पैदल-पैदल सहारनपुर उत्तर प्रदेश की तरफ से कलानौर यमुनानगर की तरफ नशीले कैप्सूल बेचने के लिये आएगा। अगर फोरी रैड की जावे तो वह नशीले कैप्सूलों सहित काबू आ सकता है। पुलिस टीम ने तुरंत मुखबर के बताए अनुसार कार्यवाही करते हुए साथी मुलाजमान की सहायता से उपरोक्त व्यक्ति को नशीले कैप्सूल सहित काबू किया। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 15 पत्ते कुल 360 नशीले कैप्सुल बरामद हुए।आरोपी की पहचान प्रवेज अहमद पुत्र जाकिर हुसैन वासी सैदुपुर थाना सढौरा जिला यमुनानगर के रूप मे हुई है। आरोपियों को माननीय न्यायालय से पुलिस रिमांड पर लेने के बाद पुलिस अब आरोपी से आगे की पूछताछ कर उनके नशा तस्करी नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य अपराधियों तक पहुँचने का प्रयास कर रही है।
यूनिट प्रभारी ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में समाज का सहयोग अनिवार्य है। यदि आपको कहीं भी नशा व्यापार या तस्करी की जानकारी मिले, तो तुरंत टोल फ्री नंबर 1933, ऑनलाइन शिकायत पोर्टल NCBMANAS.GOV.IN या हेल्पलाइन नंबर 90508-91508 पर सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad