Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

यमुनानगर/मोदी सरकार लेकर आई है प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो एलपीजी सिलेंडर योजना,1604 रुपये में मिलेगा नया कनेक्शन,रिफिल मात्र 625 रुपये।

यमुनानगर/मोदी सरकार लेकर आई है प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो एलपीजी सिलेंडर योजना,1604 रुपये में मिलेगा नया कनेक्शन,रिफिल मात्र 625 रुपये।

यमुनानगर जिला प्रशासन ने कैंप लगाकर दी जानकारी
बता दे अमेरिका।ईरान इजरायल युद्ध के दौरान जहा कई देश गैस व आयातित वस्तुओं के शॉर्टेज से जूझ रहे है ऐसे में भारत सरकार की सधि हुई नीतियां देश की जनता को उपलब्ध होने से वाली रोजमर्रा की चीजों खास कर गैस की उपलब्धता को लेकर स्पष्ट देखी जा रही है 
एक और हरियाणा राज्य नायब सरकार ने जिला प्रशासन को गैस की कालाबजारी रोकने के निर्देश दिए जिससे आम जनता को गैस की कमी से ज्यादा नहीं जूझना पड़ा व गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुचारू हो पटरी पर आ रही है वही अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने के संकल्प को लेकर चल रही भारत सरकार ने प्रवासी मजदूरों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 5-5 किलो एलपीजी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की योजना भी शुरू की है।
जिले के खाद्य आपूर्ति विभाग अधिकारी नीतीश सिंगला ने जानकारों देते हुए बताया इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को कैंप के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है और उन्हें योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
जिला खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अनुसार 5 किलो एलपीजी (फ्री ट्रेड एलपीजी) के नए कनेक्शन की कीमत सिलेंडर और गैस सहित 1604 रुपये निर्धारित की गई है। वहीं, सिलेंडर की रिफिलिंग के लिए 625 रुपये तय किए गए हैं, जिससे जरूरतमंद लोगों को सस्ती दरों पर गैस उपलब्ध हो सके।
प्रशासन ने प्रवासी मजदूरों से अपील की है कि वे अपने फैक्ट्री मालिक या श्रम विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर किसी भी प्रकार का पहचान पत्र लेकर नजदीकी गैस एजेंसी से 5 किलो सिलेंडर और कनेक्शन प्राप्त कर सकते हैं।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह योजना विशेष रूप से प्रवासी मजदूरों के लिए संचालित की जा रही है। जिले में गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता है और उपभोक्ताओं को समयबद्ध तरीके से आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad