हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा एचसीएस की प्रारंभिक परीक्षा-2025 की तैयारियों को लेकर हरियाणा लोक सेवा आयोग के सदस्य राजेन्द्र कुमार व उप-सचिव सतीश कुमार ने सेंटर सुपरिडैंट के साथ की बैठक, परीक्षा की तैयारियों को लेकर की गहन समीक्षा
April 18, 2026
0
हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा एचसीएस की प्रारंभिक परीक्षा-2025 की तैयारियों को लेकर हरियाणा लोक सेवा आयोग के सदस्य राजेन्द्र कुमार व उप-सचिव सतीश कुमार ने सेंटर सुपरिडैंट के साथ की बैठक, परीक्षा की तैयारियों को लेकर की गहन समीक्षा.
यमुनानगर- जिला में 26 अप्रैल 2026 को होने वाली हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा एचसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2025 को मद्देनजर रखते हुए हरियाणा लोक सेवा आयोग के सदस्य राजेन्द्र कुमार व उप-सचिव सतीश कुमार ने जिला सचिवालय के सभागार में सेंटर सुपरिडैंट व अन्य अधिकारियों की बैठक ली और परीक्षा को लेकर दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि एचसीएस (ईएक्स. बीआर.) और दूसरी संबंधित सर्विसेज की प्रारंभिक परीक्षा-2025 का आयोजन 26 अप्रैल 2026 दिन रविवार को प्रातः कालीन व सायं कालीन सत्र में होगा।
हरियाणा लोक सेवा आयोग के सदस्य राजेन्द्र कुमार ने बैठक में कहा कि यह परीक्षा युवाओं का भविष्य तय करेगी। जिन अधिकारियों की डयूटी एचसीएस प्रारंभिक परीक्षा से संबंधित कार्यों में लगी है, उनकी जिम्मेदारी बड़ी अहम हो जाती है इसलिए परीक्षा से संबंधित कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की हिदायतों के अनुसार परीक्षा कार्यों को पूर्ण करवाएं, परीक्षा शुरू होने पर कोई व्यक्ति बिना पहचान-पत्र के परीक्षा केन्द्र के अन्दर प्रवेश नहीं करेगा। सरकार द्वारा परीक्षा से संबंधित जारी हिदायतों का अच्छी तरह से पढ़ व समझ लें ताकि परीक्षा के समय किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
हरियाणा लोक सेवा आयोग के उप-सचिव सतीश कुमार ने कहा कि एचसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2025 को संपन्न करवाना सरकार का बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य है और इससे युवाओं का भविष्य तय होगा। उन्होंने कहा कि परीक्षा केन्द्रों में डयूटी देने वाले अधिकारियों को आई कार्ड जारी किया जाएगा और सभी अधिकारी परीक्षा के समय अपने-अपने गले में आयोग द्वारा जारी किए गए आईकार्ड अवश्य पहनें। उन्होंने कहा कि परीक्षा केन्द्र के अन्दर किसी भी अधिकारी व परीक्षार्थी को मोबाइल ले जाने की ईजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा में लगे अधिकारी टीम वर्क के रूप में कार्य करते हुए अपने-अपने परीक्षा केन्द्र में बिजली-पानी, बायोमैट्रिक मशीन, सीसीटीवी कैमरे इत्यादि के अलावा शौचालयों की साफ-सफाई व खिडक़ी-दरवाजे ठीक हालत में हो, को चैक कर परीक्षा से पहले रिपोर्ट करें। इसके अलावा सेंटर सुपरिडेंट को किसी प्रकार की कोई दिक्कत आती है तो अपने उच्च अधिकारियों से तुरन्त सम्पर्क करें।
इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा, डीएसपी कंवलजीत सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमलता, डिप्टी डीईओ शिव कुमार धीमान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।



